महेंद्र सिंह उमट का राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

महेंद्र सिंह उमट का राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

सिरोही। माउंट आबू के प्रख्यात टेबल टेनिस खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय अंपायर और उमट टेबल टेनिस अकादमी के संस्थापक महेंद्र सिंह उमट ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जयपुर में 8-9 फरवरी को आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने UTT 31st राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 के लिए जगह बनाई है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 23 फरवरी 2025 तक अभय प्रशाल, इनडोर स्टेडियम, इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उमट इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, डबल्स और सिंगल्स वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

महेंद्र सिंह उमट को टेबल टेनिस के क्षेत्र में उनके योगदान और खेल कौशल के लिए जाना जाता है। उन्हें युवा खिलाड़ियों के बीच "टेबल टेनिस के द्रोणाचार्य" के रूप में विशेष पहचान मिली हुई है। वर्तमान में वे जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही के सचिव, अंतरराष्ट्रीय अंपायर, लेवल ए कोच और उमट टेबल टेनिस अकादमी के संस्थापक के रूप में सक्रिय हैं।

उनके इस चयन पर जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही के अध्यक्ष इंद्रेश बड़ोला, नरेंद्र सिंह भाटी, पंकज सिंह गहलोत, अध्यक्ष महेंद्र सिंह गहलोत, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों, युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

महेंद्र सिंह उमट की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब सभी की नजरें उनके शानदार प्रदर्शन पर टिकी हैं, जिससे वे सिरोही और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post