किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने बजट 2025 को बताया ऐतिहासिक, युवाओं व किसानों के लिए वरदान
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने बजट 2025 की जमकर सराहना करते हुए इसे युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्योग जगत के लिए समर्पित और पारदर्शी बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राठौड़ ने बजट को कृषि और स्टार्टअप सेक्टर के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इसमें किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ने के कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और देश का किसान आत्मनिर्भर बनेगा।