सिरोही भाजपा ने मनाया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का जन्मदिन




सिरोही भाजपा ने मनाया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का जन्मदिन

सिरोही , हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों को भाजपा के पक्ष में मोड़ने मैं प्रबंधन टीम के बड़े किरदार बनकर उभरे हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के  डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिन पर सिरोही जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने की बजाय सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य कर श्रेष्ठ संदेश देने का प्रयास किया ।

आज प्रातः गोयली ग्राम पंचायत के निकट प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान एक पेड़ मां के नाम के तहत 60 फलदार पौधारोपण किया गया।
वही अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान अग्रवाल भवन में मूक बधिर दिव्यांग बालकों के मध्य जाकर डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिन का आयोजन कर किड्स ड्राइंग बुक व कलर वितरित कर उनके साथ मिष्ठान ग्रहण किया। जिस पर बच्चों चेहरे खिल उठे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी की बेटियों को आर्थिक मजबूती देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्टऑफिस में नवजात बच्चियों के खाते खोलें श्रीफल चुनरी देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जन्मदिन पर संदेश दिया जिला मुख्यालय पर आयोजित डॉ सतीश पुनिया के जन्मदिन के आयोजन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा, अनिल प्रजापत,  हेमलता पुरोहित, रामलाल परिहार, जबरसिंह चौहान,  भंवर माली, सुनील गुप्ता, गोविंद सैनी, अमृत सुथार, इंदरसिंह मकवाना, राजेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्रथित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post