कृष्णगंज में मनरेगा मजदूरों को भाजपा कृष्णगंज मंडल ने फल वितरण किये।

कृष्णगंज में मनरेगा मजदूरों को भाजपा कृष्णगंज मंडल ने फल वितरण किये। 

सिरोही 22 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा के रूप में भारतीय जनता पार्टी मना रही है प्रदेश नेतृत्व  व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार जिले भर में मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसको लेकर कृष्णगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष कृपाराम देवासी की अध्यक्षता व ग्रामीण विकास, पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी के आथित्य में मनरेगा मजदूरों व सेवा बस्ती के लोगों को फल वितरण किए गए। इस मौके पर राज्य मंत्री देवासी व सांसद चौधरी को अपने बीच देखकर सभी मनरेगा मजदूरों के चेहरे खिल उठे।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुंबाराम चौधरी ने मनरेगा मजदूरों के द्वारा  किये जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली और कोई समस्या हो तो उसे दूर करने के लिए भी बोला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का 74वां जन्मदिन के उपलक्ष में आप सब लोगों के बीच आने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जाली योजनाओं के बारे में भी मनरेगा मजदूरों को जानकारी दी। 

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम मण्डल संयोजक बाबूसिंह माकरोड़ा, महामंत्री हमीराराम मेघवाल, हिम्मत रावल, उपाध्यक्ष साबू सिंह देवड़ा, वेलाराम पुरोहित, माधाराम देवासी, सहसयोजक ओटाराम चौधरी, सूरज प्रजापत, मंत्री भीम सिंह, भेराराम देवासी, घनश्याम सिंह, भवर सिंह देवल, भीमाराम चौधरी,  जीतू रावल, बाबू भाई प्रजापत, सरपंच हिदाराम, पृथ्वी सिंह, दलाराम, केवाराम, डायाराम देवासी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post