भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सिरोही तहसील के भाजपा मंडलों की बैठक हुई आयोजित


-भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सिरोही तहसील के भाजपा मंडलों की बैठक हुई आयोजित

-प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाएं–सांसद चौधरी

-अधिक से अधिक सदस्य बनाकर देश को मजबूत करे– प्रभारी गहलोत

सिरोही,18 सितम्बर।

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सिरोही तहसील के सिरोही, जावाल,बरलूट,कृष्णगंज,कालंद्री मंडल पदाधिकारी की बैठक वेदनाथ महादेव मंदिर में जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी के मुख्य अतिथि एवं सिरोही जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक को सांसद लुंबाराम चौधरी ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को कई तरीके बताए और अभियान में पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया।पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ में आगे बढ़ रही है और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है।भाजपा जनता के लिए लगातार काम कर रही है। सभी कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और आम जनता को पार्टी से जोड़ना है।हमारी पार्टी राष्ट्रीय निर्माण के लिए काम करने वाली पार्टी है। अन्य पार्टी के पीछे एक व्यक्ति पार्टी के पीछे लगा हुआ है। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर जो पार्टी ने लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य को पूरा करें और कहां की जो कार्यकर्ता सबसे अधिक सदस्य बनाएगा उसको  पार्टी जिला स्तर पर सम्मानित करेगी।
सिरोही जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आवाहन पर और भाजपा की राष्ट्रीय सर्वोपरि भावना को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक सदस्य बनाकर देश को मजबूत करे।गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने की अपील की।भाजपा के सदस्यता ग्रहण के लिए, उन्होंने  मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देने,नमो एप से सदस्य बनाने का सुझाव दिया।


मंच संचालन जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने किया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक महिपाल सिंह चारण ने भी संबोधित किया।
भाजपा नगर महामंत्री चिराग रावल ने बताया कि बैठक के पश्चात संगठन प्रभारी राजेंद्र गहलोत, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, एवं अभियान के जिला सह संयोजक महिपाल चारण ने पांचो मंडलों  के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका हाल-चाल जाना एवं बूथों पर बूथ अध्यक्षों से जानकारी ली एवम भाजपा के सदस्य बनाए।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा,जिला मंत्री परमवीर सिंह आढ़ा,सविता कुंवर,उप प्रधान नारायण सिंह देलदर,सहित पांचो मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post