भाजपा कृष्णगंज ग्रामीण मंडल में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
भाजपा कृष्णगंज ग्रामीण मंडल के द्वारा कूपाराम देवासी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी हमीरा राम मेघवाल तथा कार्यक्रम संयोजक बाबू सिंह मांकरोड़ा सह संयोजक दलपत सिंह काबा के संयोजन में कृष्णगंज मंडल द्वारा गांव मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया , जिसमे सभी ग्रामीणों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।
ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया , इस मौके पर महामंत्री हिम्मत रावल , उपाध्यक्ष साबू सिंह देवड़ा, पशुपालन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हार्दिक देवासी छैल सिंह देवड़ा, पंचायत समिति सदस्य जीतू गर्ग,माधा राम देवासी रघुनाथ चौधरी,मण्डल मंत्री भीम सिंह देवड़ा , वरिष्ठ कार्यकर्ता पहाड़ सिंह जी देवड़ा , युवा मोर्चा के जिला मंत्री खींमा राम देवासी , पुरुषोत्तम रावल , एससी मोर्चा के अंबलाल मेघवाल , आसाराम गरासिया कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी सूरज प्रजापत ने दी