भारतीय मजदूर संघ सिरोही द्वारा आयोजित ,विचार गौष्ठी कार्यक्रम हुआ संपन्न

भारतीय मजदूर संघ सिरोही  द्वारा आयोजित ,विचार गौष्ठी कार्यक्रम हुआ संपन्न



भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष  23 जुलाई 2024 स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर पवेलियन सिरोही में सम्पन्न हुआ ।

जिसमें मुख्य वक्ता  दिनेशजी  विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालौर विभाग ने संबोधित किया जिसमे  संगठन पद्धति एवं पंच परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की 

जिसमें कुटुंब प्रबोधक समरसता पर्यावरण व देश कि वर्तमान परिस्थिति के बारे मे  बताया गया  मोहनलाल माली प्रदेश मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ कि पृष्ठ भूमि व स्थापना दिवस के बारे मे बताया , जिला मंत्री रेवाशंकर रावल ने संगठन के स्वर्णिम 70 वर्ष पूरे होने पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम के बारे मे अवगत करवाया गया जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह कि अध्यक्षता मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

 इस अवसर पर  अनिल जोशी सम्भाग संगठन मंत्री , प्रभुराम लोटाणा जिला संगठन मंत्री पाताराम मेघवाल कोषाध्यक्ष  , रामनिवास अध्यक्ष विधुत ,  पिथाराम गरासिया अध्यक्ष पत्थर - घडाई व निर्माण मजदूर संघ पुष्पाबैन महामंत्री आंगनवाड़ी ,  वनाराम देवासी जेके युनिट अध्यक्ष ,  रेशमाराम गरासिया अल्टाटेक यूनिट अध्यक्ष,  चम्पत मिस्त्री प्रान्त मंत्री सेवा भारती ,  शंकर माली जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद , प्रभुराम मीणा संगठन मंत्री असंगठित क्षेत्र , अरविंद ओड़ आधोगिक क्षेत्र सहित सैकडो संख्या मे श्रमिक उपस्थित रहे ।



Post a Comment

Previous Post Next Post